Breaking

Your Ads Here

Friday, July 31, 2026

मेरठ में स्वच्छ हवा के लिए दो बड़ी पहल, LLRM और IMA हॉल में होंगे कार्यक्रम, दिल्ली से आएगी टीम

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से Meerut Forum For Clean Air (MFFCA) द्वारा दो महत्वपूर्ण जन-स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मेरठ और LLRM मेडिकल कॉलेज के सहयोग से होगा।

इस अभियान में Doctors for Clean Air and Climate Action, Mishika, Saryu, Lung Care Foundation सहित कई संस्थाओं का सहयोग है। कार्यक्रम के लिए दिल्ली मुख्यालय से विशेष टीम मेरठ आ रही है।

फोरम के चेयरमैन डॉ. संदीप जैन और प्रोजेक्ट लीड डॉ. सुमित उपाध्याय ने बताया कि वायु प्रदूषण आज सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है, इसको लेकर हेल्थ प्रोफेशनल्स और आम जन में जागरूकता जरूरी है।

कार्यक्रम का शेड्यूल इस प्रकार है -

1. पहला कार्यक्रम - LLRM मेडिकल कॉलेज, मेरठ
समय: सुबह 10 बजे
इसमें हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और स्टेकहोल्डर्स के बीच वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य जागरूकता पोस्टर का वितरण और प्रसार किया जाएगा, ताकि बचाव और रोकथाम को लेकर जागरूकता बढ़े।

2. दूसरा कार्यक्रम - IMA हॉल, मेरठ
समय: सुबह 11 बजे
इसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ Policy Brief on Air Pollution and Health का विमोचन और वितरण किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here