
• 20 पहले हुआ था विवाह, घटना से हर्रा कस्बे में दहशत का माहौल
मोहम्मद अली चौहान
नित्य संदेश, सरूरपुर। करीब 20 साल पहले निशा और प्रदीप की शादी हुई थी। प्रदीप पेशे से एसी टेक्नीशियन था, जबकि निशा अपने घर पर ब्यूटी पार्लर चलाने के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में भी पहचान बना चुकी थी।
हाल के दिनों में वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय और चर्चित
थी। उसके वीडियो और पोस्ट लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे थे, लेकिन उसी घर की चारदीवारी
के अंदर उसकी जिंदगी का इतना भयावह अंत होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। इस घटना के
बाद तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है, जबकि पिता अस्पताल में जिंदगी और
मौत के बीच जूझ रहा है। परिवार पूरी तरह टूट चुका है और इलाके में शोक का माहौल है।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट, पारिवारिक विवाद और पड़ोसी एंगल सहित
सभी पहलुओं को जोड़कर इस सनसनीखेज हत्याकांड की हर कड़ी को सुलझाने में जुटी हुई है।
इलाके में दहशत, लोगों में आक्रोश और सवाल
इस घटना के बाद पूरे हर्रा कस्बे में दहशत का माहौल है।
लोग इस बात से हैरान हैं कि एक ही घर में इतना बड़ा खून-खराबा कैसे हो गया? स्थानीय
लोगों का कहना है कि अगर समय रहते विवाद सुलझा लिया जाता या किसी ने बीच-बचाव कर दिया
होता तो शायद यह दर्दनाक घटना टल सकती थी। लोगों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि
पारिवारिक विवाद धीरे-धीरे इतनी बड़ी त्रासदी में कैसे बदल गया। कई लोग इसे सामाजिक
और मानसिक तनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं।
ये कहना है थाना प्रभारी का
थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी के होश में आने और बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के पूरे सच से पर्दा उठ सकेगा।
.jpg)

No comments:
Post a Comment