नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एआई+ स्मार्टफोन ने फ्लिपकार्ट की बहुप्रतीक्षित गॉट सेल के लिए अपने स्मार्टफोन्स और एआईओटी प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स का ऐलान किया है। फ्लिपकार्ट प्लस ग्राहकों को 3 जुलाई से सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा, जबकि 4 जुलाई से यह सेल सभी ग्राहकों के लिए शुरू होगी। इस बार की गॉट सेल में सबसे बड़ा आकर्षण एआई+ पल्स 2 है, जिसे अब तक की सबसे कम 8,999 रुपए की विशेष कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा नोवा सीरीज़, वेयरेबल्स, ऑडियो प्रोडक्ट्स और टैबलेट्स पर भी कई शानदार ऑफर्स मिलेंगे।
इस पेशकश के बारे में बात करते हुए, एआई+ स्मार्टफोन के सीईओ और एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस के संस्थापक माधव शेठ ने कहा, "हमारे प्रोडक्ट्स की रेंज लगातार बढ़ रही है और हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक स्मार्टफोन्स और कनेक्टेड डिवाइसेस के जरिए एआई+ इकोसिस्टम का अनुभव कर सकें। फ्लिपकार्ट गॉट सेल के जरिए हम एआई+ पल्स 2 पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर दे रहे हैं। इसके साथ ही नोवा सीरीज़ और हमारे एआईओटी प्रोडक्ट्स पर भी आकर्षक कीमतें उपलब्ध होंगी। हमारा लक्ष्य हर बजट में ऐसे प्रोडक्ट्स देना है, जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस, क्लीन सॉफ्टवेयर और ग्राहकों के लिए बेहतर वैल्यू प्रदान करें।"
एआई+ पल्स 2 उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें 6.745 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, यूनिसॉक टी7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल एआई रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 6000 एमएएच की बैटरी और एंड्रॉइड 16 आधारित एनएक्सटीक्वांटम ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है, जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें आईपी64 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस तथा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।
एआई+ पल्स 2 के अलावा ग्राहक नोवा सीरीज़ के तहत नोवा 2, नोवा 2 नियो, नोवा 2 प्रो और नोवा 2 अल्ट्रा पर भी आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे। पहली बार 5जी स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों से लेकर बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वाले यूज़र्स तक, सभी को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह सीरीज़ एंड्रॉइड 16 आधारित एनएक्सटीक्वांटम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आती है। इसमें भरोसेमंद हार्डवेयर, क्लीन सॉफ्टवेयर, बेहतर परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी का अनुभव मिलता है।
फ्लिपकार्ट गॉट सेल के दौरान एआई+ के एआईओटी प्रोडक्ट्स पर भी शानदार ऑफर्स मिलेंगे। इनमें नोवावॉच एक्टिव, नोवावॉच किड्स 4जी, नोवावॉच रोटेटकैम 4जी, वेयरबड्स, नोवापॉड्स गो और पल्स टैब शामिल हैं। इनमें से नोवावॉच रोटेटकैम 4जी पहली बार फ्लिपकार्ट गॉट सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसके जरिए ग्राहकों को वेयरेबल्स, ऑडियो प्रोडक्ट्स और टैबलेट्स सहित एआई+ के कनेक्टेड इकोसिस्टम का अनुभव लेने का मौका मिलेगा।
फ्लिपकार्ट गॉट सेल के दौरान ग्राहकों को इन प्रोडक्ट्स पर विशेष ऑफर्स मिलेंगे:
प्रोडक्ट
फ्लिपकार्ट गॉट सेल की कीमत
एआई+ पल्स 2
8,999 रुपए
एआई+ नोवा 2
10,999 रुपए*
एआई+ नोवा 2 नियो
12,999 रुपए
एआई+ नोवा 2 प्रो
14,999 रुपये
एआई+ नोवा 2 अल्ट्रा
16,999 रुपए*
एआई+ फ्लिप
29,999 रुपए*
एआई+ नोवावॉच एक्टिव
1,499 रुपए**
एआई+ नोवावॉच किड्स 4जी
3,149 रुपए*
एआई+ वेयरबड्स
4,199 रुपए**
एआई+ नोवावॉच रोटेटकैम 4जी
4,499 रुपए*
एआई+ नोवापॉड्स गो
699 रुपए
एआई+ पल्स टैब
12,999 रुपए
No comments:
Post a Comment