Breaking

Your Ads Here

Friday, July 3, 2026

कोचिंग सेंटर्स पर सील के बाद होटल और जिम पर कार्यवाही का संदेश, व्यापारियों में उबाल

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मीनार होटल वेदव्यासपुरी में बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में होटल संचालक और मालिकों के साथ जिम संचालक भी रहे, यह बैठक दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक चली। संचालन वेदव्यासपुरी व्यापार संघ उपाध्यक्ष आशीष चौधरी ने किया। 

मेरठ प्रशासन द्वारा पूरे शहर में कोचिंग सेंटर्स पर सील के बाद होटल और जिम पर कारवाही का संदेश एडीएम सिटी बृजेश सिंह द्वारा 29 जून को होटल संचालकों को दिया गया था, उसी को लेकर सभी होटल संचालकों ने एकत्रित होकर एकता दिखाई और बताया कि वह सराय एक्ट में पंजीकरण करने के लिए तैयार है और सभी मानकों का अनुपालन करने के लिए भी तैयार है, लेकिन प्रशासन उसमें लगने वाली 7 विभागों की एनओसी लेने में होटल संचालकों की सहायता करे और जो रियायत हो सके, वो रियायत भी प्रदान करे।

शैंकी वर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि यह व्यापारी है आतंकवादी नहीं है, प्रशासन व्यापारियों के साथ विनम्रता से पेश आए और संवाद के माध्यम से बैठ कर उन्हें सहूलियत मुहैया कराए। एमडीए की एक अधिकारी की तरफ इशारा करते हुए व्यापारी नेता शैंकी वर्मा ने कहा कि कोई सिंघम बन कर जेल में डालने की धमकी देगा तो वे उसके लिए भी तैयार है। अगर यही रवैया हमारे व्यापारियों के साथ रहा तो संबंधित अधिकारी को भी कुर्सी पर बैठने नहीं दिया जाएगा।

बैठक न मुख्य रूप से व्यापार संघ अध्यक्ष योगेंद्र जाटव, मुकेश गुप्ता(संरक्षक), मोहित कराहना, प्रदीप कुमार, प्रवेश यादव, सुभाष मालिक, संदीप कुमार, सोनू गुज्जर, रोहन अरोड़ा के साथ मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा व जिला पंचायत सदस्य सुमित प्रधान इत्यादि रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here