नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। ओम सेवा समिति के तत्वावधान में लगाए गए कावड़ सेवा शिविर का बृहस्पतिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ।
शिविर के उद्घाटन के अवसर पर संयुक्त व्यापार संघ मेरठ के उपाध्यक्ष सुधीर रस्तोगी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान आयोजकों द्वारा संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष सुधीर रस्तोगी को पटका पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शिव भक्त कावड़ियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। शिविर में कावड़ियों के लिए जलपान, चिकित्सा और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। यह सेवा शिविर पूरे सावन मास तक अनवरत जारी रहेगा। उक्त जानकारी देवेंद्र चौहान ने दी।
No comments:
Post a Comment