Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 28, 2026

राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर में पांच दिवसीय भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान हुए हादसे में करंट लगने से हुई श्रद्धालु की मौत के मामले में मंगलवार को प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।


बता दें कि यात्रा के दौरान मोहल्ला गंदा दरवाजा निवासी 25 वर्षीय सचिन पुत्र नंदकिशोर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद जिलाधिकारी, एसपी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच की थी। मंगलवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे और दुख में शामिल होते हुए परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने अपनी ओर से परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर विभाग से 5 लाख रुपये और श्रम विभाग से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। 


समाजसेवी मानसिंह प्रजापति ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और अतिरिक्त आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। इस अवसर पर भाजपा नेता सचिन अग्रवाल, पंकज मित्तल, मानसिंह प्रजापति, सभासद गुड्डू प्रजापति, गगन त्यागी, सौरभ गुर्जर, कपिल वाल्मीकि, मनोज प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here