नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आयुक्त सभागार में आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कावंड यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु तैयारियो के संबंध में बैठक आहूत की गई। बैठक में आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित विभागो द्वारा कांवड यात्रा के संबंध में की गई तैयारियो की समीक्षा की गई। कांवड यात्रा के दृष्टिगत आयुक्त ने सख्त निर्देश देते हुये कहा कि 12 अगस्त 2026 तक समस्त अधिकारी/कर्मचारी किसी भी दशा में मुख्यालय नहीं छोडेंगे। उन्होने कहा कि कांवड मार्गों पर विशेषतः प्रमुख स्थानो पर साफ-सफाई की बारम्बारता सुनिश्चित की जाये। बाबा औघडनाथ मंदिर के आसपास पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये।
उन्होने निर्देशित किया कि कांवड यात्रा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रहे। शिविरो में विद्युत कनेक्शन व विद्युत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो। आंधी/वर्षा के कारण जो पेड सडक पर गिर गये है उनको तत्काल हटाया जाये। शिविरो में शुद्ध पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। नगर क्षेत्र में घूम रहे गौवंशो को गौआश्रय स्थल व कांजी हाउस में भेजा जाये। उन्होने कांवड मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, साईनेज, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सडक मरम्मत/पेंचवर्क, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, विद्युत खंभो को पालिथीन से कवर कराने, ट्रांसफार्मर को जाली से कवर कराने, शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, महिला कांवडियो की सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर, बाईक एम्बुलेन्स, गोताखोर व मोटरबोट की व्यवस्था आदि व्यवस्थाओ के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, उपाध्यक्ष एमडीए संजय कुमार मीणा, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, डीएफओ वंदना फोगाट, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment