नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रांति रेंजर्स टीम के तत्वावधान में "भूजल संरक्षण" विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने भूजल संरक्षण की आवश्यकता, महत्व एवं उपायों पर आधारित आकर्षक और प्रेरणादायक स्लोगन बनाए।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डॉ. मनीषा भूषण एवं डॉ. निरुपमा सिंह रहीं। प्रतियोगिता में एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मानसी मित्तल पुत्री अजय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा इकरा पुत्री सरफराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की सोफिया पुत्री फुरकान एवं तानिया पुत्री पिंटू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनुराधा एवं सामिया को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई दी और कहा कि जल ही जीवन है और भूजल हमारे भविष्य की धरोहर है। हम पानी को व्यर्थ न बहाएं, वर्षा जल का संचयन करें और पेड़ लगाकर भूजल को बचाने का संकल्प लें। कार्यक्रम का आयोजन रेंजर लीडर प्रो. अनुजा गर्ग द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment