नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद मंगल पांडेय राजकीय स्नातकोत्तर महिला
महाविद्यालय में एनसीसी इकाई द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य
डॉ. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्द्र
ठाकुर के संरक्षण तथा कैप्टन डॉ. लता कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में
कैडेट्स ने कारगिल युद्ध के शहीदों के बलिदान और उनकी वीरता पर प्रकाश डाला।
कैडेट्स ने कारगिल युद्ध में लड़ी गई प्रमुख लड़ाइयों जैसे टाइगर हिल, तोलोलिंग
हिल और 4825 हिल सहित अन्य मोर्चों से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करते हुए देशभक्ति
से ओत-प्रोत पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें कॉर्पोरल
तनुषा ने प्रथम, कैडेट अनुराधा ने द्वितीय और लांस कॉर्पोरल शालू ने तृतीय स्थान प्राप्त
किया। प्रतियोगिता में कुल 20 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी
कैप्टन लता कुमार ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि
अर्पित की। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कैडेट्स को देश के प्रति समर्पित रहने और
शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

No comments:
Post a Comment