Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 29, 2026

भाजपा का मठ-मंदिर-पुजारी सम्मान अभियान: विनीत अग्रवाल शारदा ने किया पुजारी का सम्मान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मठ-मंदिर-पुजारी सम्मान अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सुशांत सिटी, सेक्टर-5 स्थित श्री श्री राधे कृष्ण मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने भगवान श्री राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर के पूज्य पंडित जी महाराज का अंगवस्त्र, शॉल, स्मृति-चिन्ह, फल एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मान और अभिनंदन किया तथा आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा, "गुरु परंपरा और सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है। इनके सम्मान का संकल्प ही विकसित भारत की आधारशिला है।"

उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा हमारी अनमोल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं के गौरव को विश्व पटल पर नई पहचान दिला रहा है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में मठ-मंदिरों, तीर्थस्थलों और संत-महात्माओं के संरक्षण को नई गति मिली है। शारदा ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र - राष्ट्र प्रथम, संस्कृति सर्वोपरि और सेवा ही संगठन है। पार्टी सनातन संस्कृति और पुजारी समाज के सम्मान के लिए निरंतर समर्पित है।

उन्होंने कहा, "गुरु केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि संस्कार, चरित्र, कर्तव्यबोध, राष्ट्रभक्ति और मानवता का प्रकाश देकर समाज को नई दिशा देते हैं। पूज्य संतों का आशीर्वाद ही सशक्त, समरस और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की सबसे बड़ी आध्यात्मिक शक्ति है।" अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं का सम्मान करने और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here