Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 30, 2026

बाबा मोहन राम मंदिर गड़ीना में हर्षोल्लास से मनाई गई गुरु पूर्णिमा



रवि गौतम

नित्य संदेश, फलावदा, मेरठ। क्षेत्र के ग्राम गड़ीना स्थित बाबा मोहन राम मंदिर पर गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु मंजीत सिंह ने बाबा मोहन राम को भोग लगाकर, पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं व सेवादारों ने गुरु मंजीत सिंह को पगड़ी, वस्त्र, नोटों की माला व फूल मालाओं से सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धर्म लाभ उठाया। दिनभर मंदिर परिसर बाबा मोहन राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने पवित्र धूने के चारों ओर परिक्रमा कर बाबा को भोग लगाया और अपने व अपने परिवार के कल्याण की कामना की। इस धार्मिक आयोजन में ग्राम गड़ीना सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


भजनों से बंधा समां
रात्रि में हुए विशाल जागरण में प्रसिद्ध गायक नीरज भाटी नोएडा, दीपक भंडारी, अजीत, आशीष, पप्पू, चंदवीर ने बाबा मोहन राम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस मौके पर गुरु मंजीत सिंह ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा माना गया है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा सबसे पवित्र पर्व है। गुरु ही हमें शिक्षा के साथ सही मार्गदर्शन देता है, इसलिए सभी को गुरु का सम्मान करना चाहिए, तभी जीवन सफल हो सकता है। इस अवसर पर आशु शर्मा, सोनू, महेंद्र सिंह, आशीष कुमार, विजेंद्र भाटी, नरेश गुर्जर, जयवीर, वीरेंद्र उर्फ बिन्नी शर्मा, जोगिंदर, हिमांशु, राजवीर, दौलत राम सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here