Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 30, 2026

परीक्षितगढ़ में डॉ. लाल पैथ लैब के पांच दिवसीय जांच शिविर का समापन



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। नगर के किठौर तिराहे स्थित डॉ. लाल पैथ लैब पर चल रहे पांच दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आज समापन हो गया।

शिविर के अंतिम दिन मरीजों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जानकारी दी गई। शिविर में लगभग 300 मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं और उन्हें सही उपचार के लिए परामर्श दिया गया। आयोजकों ने बताया कि आज के दौर में लोग नई-नई गंभीर बीमारियों से परेशान होकर अपने जीवन में परेशानी झेल रहे हैं, जो जीवन के लिए घातक साबित हो सकती हैं। इसी को देखते हुए नगर में डॉ. लाल पैथ लैब द्वारा समय-समय पर शिविर लगाकर लोगों को कम दरों पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे लोगों को बहुत लाभ मिल रहा है। शिविर के सफल आयोजन में विक्की खजूरी, ललित कुमार, दीपांशु गौतम, अभिषेक, प्रियांशु, रवि गौतम आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here