नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारत के आयोडीन युक्त नमक (आयोडाइज्ड सॉल्ट) बाजार में अग्रणी ब्रांड टाटा सॉल्ट ने शुद्धता और निर्धारित आयोडीन स्तर तय करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। प्रयोगशाला परीक्षण में 100 नमक के नमूनों की जांच के दौरान टाटा सॉल्ट को सबसे अधिक शुद्ध पाया गया, जिससे गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मामले में उसकी मजबूत पहचान और भी मजबूत हुई है।
उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए टाटा सॉल्ट अपने उत्पादों का नियमित रूप से कड़े आंतरिक और सरकारी मानकों के अनुरूप परीक्षण कराता है। इससे हर पैक में उच्च स्तर की शुद्धता के साथ आवश्यक मात्रा में आयोडीन की उपलब्धता तय होती है। कंपनी का कहना है कि उसका उद्देश्य ऐसा उत्पाद उपलब्ध कराना है, जो दैनिक पोषण में सार्थक योगदान देने के साथ गुणवत्ता के भरोसे को भी कायम रखे।
स्वतंत्र परीक्षणों में लगातार बेहतर प्रदर्शन ने टाटा सॉल्ट की विश्वसनीयता को और मजबूत किया है। ऐसे समय में जब उपभोक्ता अपने खानपान और पोषण को लेकर पहले से अधिक जागरूक हो रहे हैं, टाटा सॉल्ट हर पैक में शुद्धता और आवश्यक आयोडीन उपलब्ध कराने के अपने दावे पर कायम है, जिससे देशभर के परिवारों को बेहतर पोषण का लाभ मिल सके।

No comments:
Post a Comment