नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटर-हाउस बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में विद्यालय के चारों हाउस- भाई रंजीत सिंह हाउस, गुरु गोविंद सिंह हाउस, महाराजा रंजीत सिंह हाउस एवं हरी सिंह नलवा हाउस के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता गर्ल्स एवं बॉयज अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में कराई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
प्रतियोगिता के अंतर्गत पहला मैच अंडर-14 बॉयज, द्वितीय मैच अंडर-14 गर्ल्स, तृतीय मैच अंडर-17 गर्ल्स एवं अंतिम मैच अंडर-17 बॉयज वर्ग में खेले गए।
रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल परिणाम घोषित किए गए: फाइनल विजेताओं की सूची: अंडर-14 बॉयज:
प्रथम - गर्व सोम - BVS हाउस [11-8]
द्वितीय - मोक्ष - GGS हाउस
तृतीय - मनन - MRS हाउस
अंडर-14 गर्ल्स:
प्रथम - कनक कार्तिक - BVS हाउस [15-11]
द्वितीय - वाणी - HSN हाउस
तृतीय- वैष्णवी - GGS हाउस
अंडर-17 बॉयज:
प्रथम - अंश तोमर - MRS हाउस [15-13]
द्वितीय - कुशाग्र - BVS हाउस
तृतीय- श्यान BVS हाउस
अंडर-17 गर्ल्स:
प्रथम - आर्किता- MRS हाउस [11-3]
द्वितीय - स्वरा - BVS हाउस
तृतीय- गुरप्रीत - HSN हाउस विजेता रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि "खेलों से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है।" उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना की।
No comments:
Post a Comment