Breaking

Your Ads Here

Friday, July 24, 2026

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एससी अधिवक्ता संघ ने किया प्रदर्शन

 

शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठएस.सी. अधिवक्ता संघ मेरठ (उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की गई।


ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पद से हटाया जाए। आंदोलनकारी छात्र-युवाओं पर दर्ज सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। लाठीचार्ज की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराकर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। सरकार इस घटना पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार देता है। छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक मर्यादाओं के विपरीत है। सरकार को दमन के बजाय संवाद का मार्ग अपनाना चाहिए।


ज्ञापन सौंपते समय संघ के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश कुमार राजवाल, महामंत्री एडवोकेट रजनीश कुमार खजूरी, राष्ट्रीय सचेतक समता सैनिक दल अशोक सागर, पूर्व महामंत्री मेरठ बार एसोसिएशन राजेन्द्र राणा, पूर्व महामंत्री कलेक्ट्रेट बार प्रवीण सुधार सहित रामदास, अश्वनी कुमार, सलमान, अनिल कुमार, सी.पी. सिंह, नेत्रपाल सिंह कौल, राजकुमार, मोहित राव गौतम, सचिन विराट, सतेन्द्र कुमार, सतीश चंद्र भारती, विजय प्रबोध आदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here