नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शासन ने देर रात 28 पीसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। सूची में अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
मेरठ जिले में दो अहम पदों पर बदलाव किया गया है। पीलीभीत में नगर मजिस्ट्रेट रहे विजय वर्धन तोमर को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मेरठ के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रहे सत्या प्रकाश सिंह द्वितीय को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल भेजा गया है। इसी तरह मेरठ के नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव को अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल बनाया गया है। उनकी जगह आजमगढ़ में उपजिलाधिकारी और मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध रहे पंकज दीक्षित को नया नगर मजिस्ट्रेट मेरठ नियुक्त किया गया है।
अन्य प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं -
• देवेंद्र कुमार पाण्डेय - उपजिलाधिकारी बलिया से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बागपत
• संजय कुमार सिंह - नगर मजिस्ट्रेट बुलंदशहर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गोंडा
• जगदंबिका प्रसाद पाण्डेय - विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी झाँसी से नगर मजिस्ट्रेट बुलंदशहर
• प्यारे लाल मौर्य - विशेष कार्याधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण से नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीत
• अरुण कुमार सिंह - अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल से अपर जिलाधिकारी (भू/अ) गौतमबुद्धनगर
• सुनीता कुमारी - उपजिलाधिकारी अमरोहा से अपर नगर आयुक्त नगर निगम वृन्दावन
• त्रिभुवन - अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बदायूं से अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल
• ज्ञानचन्द्र गुप्ता - नगर मजिस्ट्रेट लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बस्ती
• जगमोहन गुप्ता - उपजिलाधिकारी एटा से नगर मजिस्ट्रेट लखनऊ
• चंद्र प्रकाश पाठक - अपर नगर आयुक्त वृन्दावन से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एटा
शेष अधिकारियों को भी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
No comments:
Post a Comment