रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में तेजी सें बढ़ती महँगाई, लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के निर्बाध संपादन में विफलता, ग़लत विदेश नीतिओं और भाजपाई भ्रष्टाचार के विरोध में सोमवार को कमिश्नरी पर चार पहिया वाहन को रस्सों से खींचकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।
जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव विपिन चौधरी सपा नेता खरखाली हिमांशु सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment