मोहम्मद इमरान
नित्य संदेश, माछरा। सोमवार को ब्लॉक सभागार में विदाई समारोह का आयोजन। सेवानिवृत एडीओ कृषि को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यकम की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ माछरा ने सम्मानित करते हुये उज्जवल भविष्य एंव स्वास्थ्य जीवन की कामना की।
सोमवार को दी जानकारी में बीडीओ माछरा सतीश कु० ने बताया कि लम्बे समय से माछरा ब्लॉक में एडीओ एग्रीकल्चर के पद पर कार्यरत राजकुमार ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय कृषि विभाग को समर्पित किया। एडीओ के पद पर रहते उन्हों ने देश की रीढ़ कहे जाने वाले किसानों को सरकार की योजनाओं के साथ अपने अच्छे व्यवहार से सदैव जोड़े रखा। विकास खण्ड अर्न्तगत आने वाले गांवों के किसानों से उन्हों ने सीधा सम्बंध स्था पित कर खेती किसानी से जुड़े जानकारियों से किसानों को लाभ पहुंचाया। अनेकों बार विपरीत परिस्तिथियों में भी आम जनता की समस्याओं को सदैव समर्पित रहे।
विदाई समारोह के दौरान बीडीओ माछरा व कार्यकम में मौजूद विभिन्न अधिकारियों ने सेवानिवृत्त एडीओ राजकुमार के सुखद एंव स्वास्थ्य जीवन की कामना की। इस दौरान एडीओ पं० संदीप सिंह सचिव अनिल कु० अनीस अहमद. जितेन्द्र सिंह.प्रियंका यादव. जहूरअहमद. भोपालसिंह. आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment