Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 28, 2026

जगन्नाथ यात्रा के दौरान हादसा, DM ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में 24 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा के दौरान हुए हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जिलाधिकारी मेरठ ने दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, ओम पब्लिक स्कूल से भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा जब रजवाहे की पटरी से गुजर रही थी, तभी रथ पर लगा कलश ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया। इससे पूरे रथ में करंट फैल गया। इस दर्दनाक हादसे में गंधार दरवाजा निवासी 25 वर्षीय युवक सचिन प्रजापति की झुलसने से मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु झुलस कर घायल हो गए। सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व), मेरठ को जांच अधिकारी नामित किया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि एडीएम (वित्त एवं राजस्व) घटनास्थल का निरीक्षण करें, सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज करें और उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण कर 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच आख्या प्रस्तुत करें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here