नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। नैनीताल के सात ताल वाईएमसी मैदान में चल रहे एडवेंचर
क्रिकेट कप में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने फाइनल
में जगह बना ली है।
सोमवार को पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने
पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। इसमें धैर्य
ने 48, दीपांशु ने 43, सागर ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में बिल्लू और आजम ने
दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुमाऊ क्रिकेट एकेडमी की टीम 17.5 ओवर में
190 रन ही बना सकी और 11 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से अंश ने सबसे अधिक 55 रन की
पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से कबीर ने तीन, कार्तिक ने दो विकेट
लिए। इसके बाद ऋषभ की टीम ने हल्द्वानी की टीम को 17 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश
किया।
जूनियर वर्ग में मुरादाबाद इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। गेंदबाजी में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से आदित्य, सागर, दीपांशु ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.1 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए और 1 विकेट से मैच जीता। इसमें अक्षय ने 36, कबीर ने 32, भाविक ने 36 रन की पारी खेली। गुरु तेग बहादुर एकेडमी का तीसरा मैच हरियाणा की टीम से होना था। टीम के न आने के कारण गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी को फाइनल में जाने का मौका मिला। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को दोनों वर्ग के फाइनल मैच होंगे।

No comments:
Post a Comment