नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ सोमेंद्र तोमर का गरिमामयी समारोह में भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता, चिकित्सालय के एस आई सी डॉ धीरज बालियान, मुख्य चिकित्सा अध्यक्ष डॉ अजीत कुमार, डॉ दिनेश राणा, फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विभु साहनी, उत्तर प्रदेश नर्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष,रेसिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन व उनकी टीम ने मंत्री जी को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एव उनका आभार व्यक्त किया।
प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज में जनहित से संबंधित चल रही योजनाओं की सफलता के बारे में विस्तार से बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। कार्यक्रम में जन समूह को संबोधित करते हुए मा० मंत्री जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रदेश में मेरठ जिले के समग्र विकास, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया साथ ही साथ उन्होंने मेडिकल कॉलेज मेरठ को अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिनेश राणा ने किया। इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के संकाय सदस्य, कर्मचारीगण, विद्यार्थीगण आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment