Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 2, 2026

एडवेंचर क्रिकेट कप: सब जूनियर में ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी और जूनियर में गुरु तेग बहादुर हॉस्टल क्रिकेट एकड़ेमी बनी विजेता

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सातताल के वाई एम सी क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे एडवेंचर क्रिकेट कप में मंगलवार को सब जूनियर के फाइनल मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी और जूनियर में ज़ीटीबी हॉस्टल क्रिकेट एकड़ेमी की टीम ने जीत दर्ज कर ट्राफी अपने नाम की। 


सब जूनियर के फाइनल मुकाबले में लखनऊ क्रिकेट एकड़ेमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 215 बनाए। उनकी ओर से देवांश ने 40 रन, दक्ष ने 42 रन, रियांश ने 41 रन, विराट ने 40 रन और वंश ने 41 रनों का योगदान दिया। ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से गेंदबाजी में कबीर जैन, देवांश ने 3-3, अर्णव व ओम ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी की टीम ने 19.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाकर जीत दर्ज की। उनकी ओर से अक्षय ने 50 रन, वंशिका ने 41 रन, युग ने 40 रन और भाविक ने 40 रनों का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से प्रत्यक्ष ने 4 विकेट, कार्तिक और राघव ने 3-3 विकेट लिए। जूनियर वर्ग में खेले गए मुकाबले में हल्द्वानी क्रिकेटर एकड़ेमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 19.5 ओवर में पूरी टीम 259 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से नीतीश ने 45 रन, विक्की ने 44 रन और माही ने 48 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में अरहान,अर्नव, आदित्य और हिमांशु ने 2-2 विकेट लिए। 


लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज़ीटीबी हॉस्टल क्रिकेट एकड़ेमी की टीम ने 19 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम की। उनकी ओर से आदित्य यादव ने 50 रन, प्रिंस ने 40 रन, दीपांशु ने 40 रन, अक्षय ने 41 रन, धैर्य ने 35 रन और अजीम ने 33 रनों का योगदान दिया। हल्द्वानी की ओर से गेंदबाजी में बिल्लू, तनिष्क, माही और हिमांशु ने 2-2 विकेट लिए। मुख्य अतिथि विजय शाह, तनिष्क जैन, हिमांशु, रोहित, राजा, रजनी, खुशबू, कोमल, अंकुर ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। आयोजन सचिव आफताब ने बताया कि मेरठ में गुरु तेग बहादुर हॉस्टल क्रिकेट एकड़ेमी की शुरुआत में खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मेरठ पहुंचने पर दोनों विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here