Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 19, 2026

कृति सैनन और अभिषेक वर्मा ने ब्यूटी सीक्रेट साझा किया,कोलगेट विज़िबल व्हाईट पर्पल दे ज्यादा सफेद स्माईल


नित्य संदेश ब्यूरो 
नोएडा। कोलगेट- पामोलिव इंडिया ने कोलगेट विज़िबल व्हाईट पर्पल का लेटेस्ट कैंपेन शुरू किया है। इसमें बॉलिवुड और क्रिकेट के दो दिग्गज, बॉलिवुड स्टार कृति सैनन और भारतीय क्रिकेटर अभिषेक वर्मा दिखाई दे रहे। यह कैंपेन दिखा रहा है कि टीथ व्हाईटनिंग केवल ओरल केयर का रूटीन नहीं है, बल्कि आधुनिक समय के ब्यूटी रूटीन का भी जरूरी हिस्सा है।

इस कैंपेन के बारे में अयान गुहा (डायरेक्टर, मार्केटिंग, कोलगेट-पामोलिव इंडिया) ने कहा कोलगेट विज़िबल व्हाईट पर्पल के साथ हम साईंस और ब्यूटी को मिलाकर ओरल केयर को ग्रूमिंग की दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। हमारी कलर करेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ कृति सैनन और अभिषेक शर्मा के प्रभाव को शामिल करके हम ज्यादा व्हाईट स्माईल को हर इंसान की ब्यूटी की दिनचर्या में पहला कदम और महत्वपूर्ण हिस्सा बना रहे हैं।’’ कृति सैनन ने इस कैंपेन के बारे में कहा कि मुझे इस कैंपेन ने इसलिए आकर्षित किया क्योंकि इसमें स्माईल को ब्यूटी का मुख्य और जरूरी हिस्सा माना गया है। एक एक्टर होने के नाते हम स्किनकेयर और मेकअप को बहुत समय देते हैं, पर एक सुंदर स्माईल ही है, जो आपको औरों से अलग बनाती है। कोलगेट विज़िबल व्हाईट पर्पल उस स्माईल का सीक्रेट है। यह आपका वह मेकअप है, जिसके साथ आपका दिन शुरू होना चाहिए। यह उस कलर थ्योरी के साईंस पर आधारित है, जिसे मैंने दूसरी ब्यूटी कैटेगरीज़ में काम करते देखा है और जो लंबे समय से ब्यूटी रेजिमेन का हिस्सा रही है।

कोलगेट विज़िबल व्हाईट पर्पल से अपने जुड़ाव के बारे में अभिषेक शर्मा ने कहा मुझे अच्छा दिखने और महसूस करने से आत्मविश्वास मिलता है, फिर चाहे मैं मैदान में हूँ या कहीं और। अब आपके चारों ओर और ज्यादा स्पॉटलाईट और कैमरा रहते हैं, इसलिए ग्रूमिंग और भी अधिक जरूरी हो गई है। इसीलिए कोलगेट विज़िबल व्हाईट पर्पल के साथ यह सहयोग प्रमाणिक महसूस होता है। एक आत्मविश्वास से भरी, व्हाईट स्माईल आपका आत्मविश्वास बढ़ाती है और हमेशा कैमरा के लिए तैयार बनाए रखती है। इस कैंपेन का स्टार कोलगेट विज़िबल व्हाईट पर्पल है। इस टूथपेस्ट ने अपने खास कलर के लिए इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। पर्पल टूथपेस्ट कलर थ्योरी पर काम करता है और दाँतों का पीलापन हटाकर उन्हें ज्यादा व्हाईट बनाता है। यह टेक्नोलॉजी मेकअप में पर्पल कलर करेक्टिंग कंसीलर्स से लेकर हेयर केयर में कलर प्रिज़र्विंग पर्पल शैंपू तक पूरे ब्यूटी रेजिमेन में अच्छी तरह से स्थापित है। पर्पल कलर सुंदरता बढ़ाने और प्रभावशाली फंक्शनल बेनेफिट के लिए ब्यूटी रेजिमेन की विभिन्न श्रेणियों में कामयाब रहा है।

इस कैंपेन के माध्यम से यह ब्रांड देश की दो दिग्गज हस्तियों कृति सैनन और अभिषेक शर्मा के सहयोग से ब्यूटी और ग्रूमिंग कैटेगरी में प्रवेश कर रहा है। टीथ व्हाईटनिंग को ब्यूटी रूटीन में शामिल करके यह ब्रांड ग्राहकों को अपनी स्माईल को एक ब्यूटी एस्सेट के रूप में देखने के लिए आमंत्रित कर रहा है। कई प्लेटफॉर्म्स पर प्रभावशाली प्रसारण के साथ इस कैंपेन का विस्तार टेलीविज़न, डिजिटल, सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स द्वारा निर्मित कंटेंट के साथ किया जाएगा। यह साईंस पर आधारित और ब्यूटी पर केंद्रित ओरल केयर में अपनी लीडशिप को मजबूत बनाने और इस कैटेगरी में प्रीमियमाईज़ेशन लाने की कोलगेट की रणनीति का हिस्सा है। कोलगेट विज़िबल व्हाईट पर्पल व्हाईटनिंग की कैटेगरी में लगातार अपनी एक खास जगह बना रहा है, जिसमें इनोवेशन, ब्यूटी और दैनिक रूटीन मिलकर एक ऐसी स्माईल पेश करते हैं, जो उतनी ही सुंदर दिखाई देती है, जितनी सुंदर महसूस होती है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here