नित्य संदेश ब्यूरो
नोएडा। क्रिएटिविटी, प्रोडक्टिविटी और पर्सनालाईज़्ड ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करने में ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर, अडोबी ने इंडिया ए.आई इंपैक्ट समिट में घोषणा की कि कंपनी द्वारा भारत में प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी को ए.आई संचालित क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी प्रदान करने के लिए सामरिक निवेश किया जाएगा। ए.आई लोगों द्वारा कंटेंट तैयार करने, विचारों को साझा करने, बिज़नेस खड़ा करने और अपनी कल्पनाओं को जीवंत बनाने के तरीके में परिवर्तन ला रहा है। अडोबी की उद्योग में अग्रणी एप्लीकेशन, जैसे फ़ायरफ़्लाई, फ़ोटोशॉप और एक्रोबैट अगली पीढ़ी को ए.आई पर आधारित करियर के लिए तैयार कर रही हैं। स्टूडेंट्स भारत में संबद्ध उच्च शिक्षण संस्थानों में अब ये एप्लीकेशन निशुल्क इस्तेमाल कर सकेंगे। यह टूलकिट पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण और क्रेडेंशियल्स के साथ अडोबी के क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराएगी, जिससे स्टूडेंट्स ग्रेजुएट होते-होते विशेष कौशल भी प्राप्त कर सकेंगे।
अडोबी के चेयरमैन एवं सी.ई.ओ, शांतनु नारायण ने कहा, अडोबी भारत में लाखों स्टूडेंट्स को क्रिएटिविटी के अवसर और ए.आई कौशल प्रदान कर रहा है, जिससे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूँ कि भारत के स्टूडेंट्स उद्योग के अग्रणी अडोबी टूल्स से क्या क्रिएट करते हैं और विकसित भारत का सफर कैसे आगे बढ़ाते हैं। स्टूडेंट्स जैसे-जैसे ए.आई कौशल प्राप्त करेंगे, उन्हें जनरेटिव ए.आई के लिए अडोबी के अद्वितीय दृष्टिकोण और अत्याधुनिक इनोवेशन का लाभ भी मिलेगी। वो ए.आई जनरेटेड कंटेंट का उपयोग कर सकेंगे, जो सुरक्षित और कमर्शियल उपयोग के लिए तैयार है। उन्हें एप्लीकेशन में अन्य जनरेटिव ए.आई मॉडलों के साथ काम करने का लचीलापन भी मिलेगा।
अडोबी की यह घोषणा भारत सरकार के क्रिएट इन इंडिया के उद्देश्य पर जोर देती है। इससे यूनियन बजट 2026 का लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी, जो साल 2030 तक एनिमेशन, विज़्युअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स क्षेत्रों में दो मिलियन नौकरियों का निर्माण करने पर केंद्रित है। अडोबी भारत सरकार के साथ साझेदारी में उद्योग द्वारा प्रमाणित अपने पाठ्यक्रम के साथ अपनी पहली ए.आई पेशकश उन 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में निशुल्क देगा, जहाँ पर कंटेंट क्रिएटर लैब मौजूद है। अडोबी फायरफ्लाई एक ऑल-इन-वन क्रिएटिव ए.आई स्टूडियो है, जो दुनिया के सबसे अच्छे क्रिएटिव ए.आई मॉडलों को एक स्थान पर लेकर आता है। यह उद्योग के सबसे बेहतर मॉडलों को गूगल, ओपनए.आई, रनवे आदि पार्टनर्स के साथ इंटीग्रेट करता है, ताकि स्टूडेंट्स को अपने तरीके से क्रिएट करने के लिए मॉडलों और टूल्स में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी और विकल्प मिल सकें। एक्रोबैट प्रो स्टूडेंट्स की प्रोडक्टिविटी और सहयोग को बढ़ाता है। वो टैक्स्ट और इमेज को एडिट करके सबसे बेहतर काम करके दिखा सकते हैं।

No comments:
Post a Comment