Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 19, 2026

आर्मी मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित ऑल इण्डिया स्पोर्टस एवं कल्चर फैस्टिवल ओरा-2026 में विम्स का जलवा



विश्वास राणा

नित्य संदेश, गजरौला। वैंकटेश्वरा समूह के लिए आज का दिन बेहद खास रहा है। वैंकटेश्वरा समूह के वैंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस (विम्स) के एम.बी.बी.एस. के छात्र-छात्राओ ने आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साईंसेस दिल्ली कैन्ट द्वारा आयोजित ऑल इण्डिया कल्चर एवं स्पोटर्स फैस्टिवल ओरा-2026 में देश के अस्सी से अधिक सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजो के साथ हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में दो दर्जन से अधिक मेडल एवं सर्टीफिकेट जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। 

चार दिवसीय इस कल्चरल फैस्टिवल में जीतकर आये खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं देते हुए संस्थपक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि वैंकटेश्वरा के छात्र-छात्राऐं स्वास्थय एवं शानदार चिकित्सीय सेवाओ में सफलता के नित नये आयाम स्थापित कर रहे है। आज शानदार स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा शिक्षा में ऊँचे मापदण्ड स्थापित करने पर वैंकटेश्वरा देश के छात्र-छात्राओं की पहली पसंद बना हुआ है। 



आर्मी मेडिकल कॉलेज नयी दिल्ली द्वारा आयोजित इस ऑल इण्डिया कल्चरल एवं स्पोटर्स फैस्टीवल ओरा-2026 के बारे में विस्तार से बताते हुए संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि के प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने बताया कि इस चारदिवसीय फेस्टिवल में एकल नृत्य में अनुजा प्रथम, अनिकेत पन्त द्वितीय, युगल नृत्य में अनुजा एवं अनिकेत प्रथम, शिव तांडव में विम्स टीम प्रथम, एकल पाश्चात्य गायन में नियति तोमर प्रथम, हिन्दी रचनात्मक लेखन में अनिकेत पंत द्वितीय, पेन्टिंग में श्रेयास वानखेड़े द्वितीय एवं फुटबॉल में विम्स टीम उपविजेता रही, इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक में विम्स प्रथम, फेशन शो में विम्स प्रथम एवं बॉलीवाल में भी विम्स टीम ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 



विम्स के छात्र-छात्राओ के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें डीन डॉ. संजीव एच भट्ट, एम.एस. डॉ. सुरेश मेहता, प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, निदेशक अजय श्रीवास्तव, डॉ0 सुप्रीति भटनागर, डॉ0 पारस जमवाल, डॉ0 बी0एस0 त्यागी, डॉ0 नेहा चैधरी, डॉ0 सत्यम मैयानी, कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डे, मेरठ परिसर से डॉ. पंकज चैधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here