नित्य संदेश ब्यूरो
सरूरपुर। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर खुर्द में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह और मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना ने दीप प्रज्वलित कर किया।
बीएमसी नजर मोहम्मद ने कैंप में चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक) पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. हिमानी अग्रवाल ने महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघो कुमार सिंह ने की। पंजीकरण कार्य पूजा, ज्योति और दीपा ने संभाला। मरीजों की जांच संजीव गिरी द्वारा की गई। शिविर में आए मरीजों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सकों ने किया। इस दौरान एआरओ विजयपाल, बीपीएम प्रबल प्रताप सिंह, बीसीपीएम मीनू चौधरी, मोहम्मद खालिद, सचिन आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment