नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशानुसार, स्वच्छता ही सेवा पर्व के अंतर्गत जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा स्वच्छता प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए एक दिन एक स्थान एक साथ थीम पर मुख्य गंगा नहर घाट सरधना में स्वच्छता अभियान, गंगा शपथ, पौधारोपण अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान में जनपद के विभिन्न एनजीओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी के द्वारा गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता के लिए शपथ भी ली गई। कार्यक्रम में स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण को शुद्ध करने में महत्वपूर्ण पौधारोपण का कार्य सभी ने वन विभाग के अधिकारीयों के साथ किया। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व तुषार गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की रुपरेखा एवं महत्व के बारे में क्षेत्रीय वनाधिकारी सरधना कुलदीप चौधरी द्वारा बताया गया। कार्यक्रम में वन विभाग मेरठ, यथार्थ के सारथी स्वयंसेवी संस्था, सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी, गंगा समग्र से जिला संयोजक ऋषि पाल एवं सोनू, बूँद फाउंडेशन से रवि, दीपक चपराना आदि का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment