Breaking

Your Ads Here

Friday, September 26, 2025

पोषण पर भाषण एवं मातृ सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत महिला अध्ययन केन्द्र एवं विधि अध्ययन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पोषण पर भाषण एवं मातृ सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, प्रो. बिन्दु शर्मा, प्रो. अरूणा वर्मा, प्रो. राजीव श्रीवास्तव, डा. सरिता त्यागी, डा. स्वेता शर्मा, कुलसचिव डा. अनिल कुमार यादव एवं संस्थान के समन्वयक डा. विवेक कुमार द्वारा मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में विधि अध्ययन संस्थान की छात्राओं में अनुष्का त्यागी, संजीवनी गुप्ता, प्रांजुली त्यागी, अनुष्का सिसौदिया, ज्योति, अंशिका, रितिका एवं उजमा आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन डा. अपेक्षा चौधरी ने किया

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here