Breaking

Your Ads Here

Friday, September 26, 2025

जुमे की नमाज को लेकर सरधना में रहा अलर्ट


नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सरधना में अलर्ट रहा। आरएएफ के साथ एसपी देहात ने सरधना नगर में पैदल मार्च किया। लोगों से अफवाहों से पर ध्यान न देने व शांति व्यवस्था बनाकर आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की।

इस दौरान मस्जिदों में भी उलेमाओं ने नमाज से पूर्व तकरीर कर लोगों से आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की। उलेमाओं ने मुल्क में अमनो अमान कायम रहे, इसके लिए विशेष दुआ भी कराई। नमाजद के दौरान मस्जिदों के बाद फोर्स तैनात रही। नमाज सकुशल सम्पन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एसपी देहात अभिजीत सिंह, इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने नगर में पैदल मार्च किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here