नित्य संदेश ब्यूरो
सरधना। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही के नेतृत्व में तहसील में धरना प्रदर्शन किया। दर्जनभर ट्रैक्टरों के साथ कार्यकर्ता तहसील पहुंचे थे। सभी ने धरना स्थल से किसानों की समस्याओं को प्रमुख्ता से उठाया। कई घंटे धरना चला।
वार्ता के लिए आए एसडीओ विधुत को भी कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठा लिया। देर शाम तक धरना जारी था। धरने की अध्यक्षता बाबा हरवीर सिंह दबथुआ ने की, जबकि संचालन विशेष प्रधान ने किया। धरने के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने तहसील में भ्रष्टाचार, बिजली विभाग के द्वारा किसानों का उत्पीड़न, खेती और ग्रामीण जर्जर विद्युत लाइन, स्मार्ट मीटर, गन्ना मूल्य वृद्धि, आवारा पशु, खसरा खतौनी में हेरफेर आदि समस्याओं को प्रमुख्ता से उठाया गया। देर शाम एसडीओ विधुत वार्ता के लिए तहसील पहुंचे। जिन्हें कार्यकर्ताओं ने अपने पास ही बैठा लिया। एसडीओ ने उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौधरी, बाबा हरवीर सिंह, वीरपाल, सिंह रोहित, सोहीत चौधरी, विशाल राणा, बिट्टू, शोभित, भगत सिंह, मोनू, मोहित संधू, इशू सिरोही, ज्ञानेंद्र पिलोना, आकाश, भीष्म, ओमवीर सिंह, कैप्टन अरविंद, आरीश, देवेन्द्र पूनिया, विशेष, विक्की तेवतिया, सचिन डाबका, सिम्मी, अनुज, प्रदीप, निशांत, मयंक, राजकुमार, मोहित, सनी, मोनी, शिवम, सोरन प्रधान, अनुज धामा, सचिन सकोती आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment