नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कंकरखेड़ा निवासी रजत की हत्या की अत्यंत दुःखद घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी मिलते ही मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शोकाकुल परिवार से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की।
विधायक ने दिवंगत रजत के परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और इस अपार दुःख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय और दुखद है। परिजनों को आश्वस्त करते हुए विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों के विरुद्ध शीघ्र, निष्पक्ष एवं कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।
No comments:
Post a Comment