Breaking

Your Ads Here

Friday, September 26, 2025

शारीरिक स्वच्छता से शरीर रहता है निरोग और ऊर्जावान: अनुजा गर्ग


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह के संरक्षण में स्वच्छता पखवाड़ा "स्वच्छता ही सेवा" का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत राजनीति विज्ञान विभाग एवं क्रांति रेंजर्स टीम के संयुक्त तत्वावधान में "स्वच्छता एवं स्वास्थ्य" विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया।

प्रोफेसर अनुजा गर्ग ने स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को बताया कि शारीरिक स्वच्छता से जहां हमारा शरीर निरोग और ऊर्जावान बना रहता है, वहीं पर्यावरण की स्वच्छता से समाज, प्रकृति और भविष्य की पीढ़ियाँ सुरक्षित रहती हैं। प्रोफेसर आरसी सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने "स्वच्छ भारत मिशन" जैसी कई योजनाएँ शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य देश को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, लेकिन सरकार के प्रयास तभी सफल होंगे जब आम नागरिक भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएँगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here