नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अभिनव विद्यालय बली परीक्षितगढ़ में समग्र शिक्षा के अंतर्गत विद्यालय में संचालित शक्ति मंच के कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की प्रधानाचार्य राजरानी ने कक्षा 10 की छात्रा अविका को विद्यालय का एक दिन का प्रधानाचार्य नियुक्त किया। नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने विद्यालय की कमान अपने हाथों में ली तथा सभी अध्यापकों महेश गुप्ता, कुसुमलता की एक मीटिंग ली और उन्हें पूरे दिन के लिए कार्य आवंटन किया। विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को इस प्रकार नवीन कार्य विधि सीखने का अवसर दिया गया। शक्ति मंच कार्यक्रम प्रभारी नैंसी ने कार्यक्रम को बहुत ही रोचक रूप से संचालित कराया।
No comments:
Post a Comment