नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सनातन धर्म इण्टर कॉलेज कंकरखेड़ा के खेल मैदान डिवाइडर रोड नंगला तासी में एक दिवसीय जनपदीय अंडर 14, 17, 19 बालक, बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि लक्ष्मी मिश्रा (वित्त नियंतक खेल विश्वविद्यालय सलावा) के द्वारा हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. रविदत्त भाटिया, उप प्रबंधक विश्वमोहन नौटियाल, कोषाध्यक्ष अशोक भाटिया, प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल पाण्डेय, खेल शिक्षक मनोज डागर, सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्या नमिता जैन, सरस्वती शिशु मंदिर इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या गीता पुण्डीर एवं समस्त सनातन धर्म इण्टर कॉलेज कंकरखेड़ा के समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment