नित्य संदेश ब्यूरो
लावड़। दौराला रोड स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक अनोखी पहल की गई। छात्रा खुशी को प्रधानाचार्या, सोनिया को उप-प्रधानाचार्या और डिंपल व प्रियांशी को प्रोक्टर की जिम्मेदारी दी गई। इन छात्राओं ने अपने कार्यभार को पूरी निष्ठा के साथ संभाला। प्रधानाचार्या बनीं खुशी और उनकी टीम ने पूरे विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं को उनके कर्तव्यों के प्रति प्रेरित किया और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन किया।
No comments:
Post a Comment