Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 30, 2026

प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल में अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ. आज प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल शताब्दी नगर में छात्र परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. उपेन्द्र कुमार भारद्वाज के द्वारा किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय के हेड बॉय अमन सिंह सोम कक्षा 12, हेड गर्ल रिया कक्षा 12, वाइस हेड बॉय अर्पित धामा, वाइस हेड गर्ल आशी गुप्ता, स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय नैतिक, स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल सलोनी, एक्टिविटी इंचार्ज बॉय देव चौधरी, एक्टिविटी इंचार्ज गर्ल यशस्वी, अलक नंदा हाउस कैप्टन बॉय हर्षमन, हाउस कैप्टन गर्ल रिया ठाकुर, भागीरथी हाउस कैप्टन बॉय रोहित यादव, हाउस कैप्टन गर्ल शगुन सक्सेना, हाउस कैप्टन गंगा पार्थ, हाउस कैप्टन गर्ल अंशिका, हाउस कैप्टन नंदाकिनी बॉय वीर रस्तोगी, हाउस कैप्टन गर्ल रत्न श्री रस्तोगी, साइंस क्लब इंचार्ज बॉय शिवांश, साइंस क्लब इंचार्ज गर्ल दिविशा, अनुशासन इंचार्ज बॉय, कॉमर्स क्लब इंचार्ज बॉय सूर्यांश, डिसिप्लिन इंचार्ज बॉय क्षितिज, डिसिप्लिन इंचार्ज गर्ल वैष्णवी तथा अन्य छात्र पदाधिकारियों को सम्मानपूर्वक बैच एवं सेशे पहनाकर अलंकृत किया गया।

सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अनुशासन, नेतृत्व, सेवा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का दायित्व भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव विद्यालय के आदर्शों का पालन करने तथा अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संदेश भी दिया। 

कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। स्कूल प्रबंधक शशि प्रकाश शर्मा एवं राजीव शर्मा भी कार्यक्रम को लेकर समस्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here