नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मोदीपुरम प्रीमियर लीग सीज़न 2025 का दूसरा मुकाबला फ्यूचर प्लस लायंस और वीडी वियर टीम के बीच रोमांचक अंदाज़ में खेला गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर जितेंद्र वीर चिकारा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मोदीपुरम प्रीमियर लीग के चेयरमैन अहमद अली एवं वंश चौधरी भी मौजूद रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वीडी वियर टीम ने 150 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी फ्यूचर प्लस लायंस टीम शानदार गेंदबाज़ी के सामने संघर्ष करती नज़र आई और पूरी टीम 114 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच गुड्डू, बेस्ट बॉलर अक्षय धवन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच कपिल चौधरी को मिला इस दौरान चौधरी सूरत सिंह, सम्राट किरन, नसरत खान, शुभनीस वर्मा आदि मौजूद रहे। चेयरमैन अहमद अली ने बताया कि टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला शाही रॉयल क्लब और चीमा सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
No comments:
Post a Comment