Breaking

Your Ads Here

Friday, September 26, 2025

एसपी देहात ने इमाम और मौलवियों संग की बैठक


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना बहसूमा क्षेत्रान्तर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र की मस्जिदों के इमाम, मौलवी एवं समाज के प्रतिष्ठित व संभ्रात व्यक्ति उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य शुक्रवार को होने वाली नमाज को सकुशल, प्रभावी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना रहा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा उपस्थित इमाम, मौलवी और समाज के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, ताकि नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या जनसमूह में व्यवधान उत्पन्न न हो।

अफवाह से बचने की अपील
एसपी देहात ने साथ ही नागरिकों की सुरक्षा, समाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा, सभी से पूर्ण सहयोग एवं सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार के विवाद या अफवाह से बचने और स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करने हेतु बताया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here