Breaking

Your Ads Here

Friday, September 26, 2025

एसएसपी व एसपी देहात ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ रात्रि भ्रमण किया गया। वन स्टॉप सेंटर का उन्होंने निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने इस दौरान थाना क्षेत्र मेडिकल अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं, जिसमें सीसीटीवी कैमरे, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई, अभिलेखों का रखरखाव आदि प्रमुख बिंदुओं का निरीक्षण किया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना मेडिकल सहित मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here