-डीईओ ने भूसा मंडी क्षेत्र में बन रहे तीन अवैध निर्माण भवनों पर लगाई सील
अशोक कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। कैंट इलाके में चल रहे कई बड़े अवैध निर्माण डीईओ (रक्षा संपदा अधिकारी) के रडार पर हैं। इनके खिलाफ शीघ्र ही बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। भूसा मंड़ी के तीन बड़े अवैध निर्माणों पर सील लगाकर डीईओ ने इसके संकेत दे दिए हैं।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में डीईओ व सीईओ ऑफिस की ज्वाइंट कार्रवाई में भूमाफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाइयां देखने को मिलेंगी। दरअसल, भूसा मंड़ी समेत कैंट के कई इलाकों में खासतौर से बंगला एरिया में इन दिनों अवैध निर्माणों की बाढ़ आयी हुई है। डीईओ आफिस के अफसर अपने स्तर से तमाम अवैध निर्माणों की रिपोर्टिंग करा रहे हैं, जिसके चलते अब विभाग इन मामलों में शिकंजा कसने के लिए बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटा है। सूत्रों की माने तो डीईओ इन दिनों भूसा मंडी से सटे बंगलों का सर्वेक्षण करा रहे हैं, जो भूसा मंडी, महताब सिनेमा व वैस्टर्न रोड क्षेत्रों के आस-पास हैं।
तमाम बंगलों के रिकार्ड खंगाल रहा डीईओ ऑफिस
इनमें बंगला नंबर 197, 198, 199, 200 व 201में अवैध निमार्णों को चिंहित किया गया है, इन बंगलों में बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां व कबाड़ के गोदाम बनाए गए है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन से भी इनकी पड़ताल में मदद ली जा रही है। माना जा रहा है कि डीईओ ऑफिस तमाम बंगलों का पुराना रिकार्ड खंगाल रहा है। तमाम तैयारियों के बाद इन पर सीलिंग की तैयारी है।
सर्वेक्षण के दौरान सीलिंग की जांच की
बता दें कैंट बोर्ड एवं रक्षा संपदा विभाग द्वारा बंगला नंबर 201 व 200 में तीन अवैध निमार्णाधीन भवन सीलिंग की कार्रवाई की गई थी, सर्वेक्षण के दौरान सीलिंग की जांच की गई है, इसके अलावा वैस्टर्न रोड एमपीएस गर्ल्स के पिछे बंगला नंबर 235 की पार्ट भूमि पर अवैध रूप से बने गोदाम को गत वर्षों में सील किया गया था, जिसमें सोतीगंज हाजी गल्ला वाहन काटने का अवैध कारोबार कर रहा था, जो आज भी सील है।
No comments:
Post a Comment