Breaking

Your Ads Here

Friday, September 26, 2025

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, इको क्लब तथा शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को रैली का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ.) किरण प्रदीप द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली का उद्देश्य जन-सामान्य को स्वच्छता के संबंध में जागरूक करना था।

रैली में बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने विभिन्न स्लोगन व चार्ट के माध्यम से जन साधारण को स्वच्छता अभियान के संदर्भ में जानकारी देने का प्रयास किया। संचालन प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ.) किरण प्रदीप ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं इको क्लब की सहसमन्वयक नीतू गुप्ता व सदस्य प्रीति, शिक्षा विभाग से रितु शर्मा, डॉ. कृति अग्रवाल, सीमा सैनी के साथ महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताओं छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here