नित्य संदेश ब्यूरो
मोदीपुरम। पल्लवपुरम स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दशहरा पर्व बड़े उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण भक्ति गीतों, जयकारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंज उठा।
पर्व का शुभारंभ मंत्रोच्चारण और देवी मां की प्रतिमा के समक्ष प्रधानाचार्या नवनीत चड्ढा एवं छात्र-छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मेरे घर राम आएंगे भक्ति गीत पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से दशहरा पर्व के महत्व को उजागर करते हुए यह संदेश दिया कि बुराई कितनी भी प्रबल क्यों न हो, अंततः विजय अच्छाई और सत्य की ही होती है। अपने संबोधन में प्रधानाचार्या नवनीत चड्ढा ने बच्चों को दशहरा पर्व का महत्व समझाया। आयोजन में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
No comments:
Post a Comment