नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में ग्राम भैंसा और काजमाबाद गून के ग्रामीणों ने लगभग दस टन 100 क्विंटल राहत सामग्री और 500 लीटर डीजल पंजाब बाढ़ के मद्देनजर तीसरी बार जनपद मेरठ के किसानों और भाकियू योद्धाओं ने पहुंचाया।
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि हम लगातार पंजाब में नजर बनाए हुए है, जिस सामग्री की आवश्यकता होती है, उसको एकत्रित करके पहुंचा देते है। शुक्रवार को तीसरी खेप जनपद मेरठ से पंजाब राहत सामग्री के रूप में पहुंचाई गई। श्री चौधरी के अनुसार, अब तक लगभग 60 टन 600 क्विंटल सामग्री और 1500 लीटर डीजल मेरठ से जा चुका है। हम लगातार पंजाब पर नजर बनाए हुए है और हर आवश्यक सामग्री को समय-समय पर पहुंचाते रहेंगे, हम सभी एकजुट होकर पंजाब की सेवा में लगे हुए है।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र, मोनू टिकरी, प्रमोद, बबलू, मनोज, प्रिंस, रविन्द्र शर्मा, मोहित, चिंटू, ललित, दिनेश, ऋषिपाल, मनोज शर्मा, रणवीर, जसवीर आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment