Breaking

Your Ads Here

Friday, September 26, 2025

नारी निकेतन में जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा महिलाओ व बच्चियो को किया गया जागरूक, दी गई जानकारी

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जिला न्यायाधीश संजीव पांडे, जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, एसएसपी विपिन ताडा द्वारा जिला कारागार, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह व राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। 

जिला कारागार में मा0 जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सा कक्ष, शिशु सदन, विधिक साक्षरता केन्द्र आदि का निरीक्षण किया गया। महिला बैरक में उन्होने कैदियो से वार्ता कर उनसे खान-पान, स्वास्थ्य, पैरवी हेतु वकील आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। मा0 जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी महोदय ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरो से वार्ता करते हुये उनसे खान-पान, दवाई, खेलकूद, पेशी आदि विषयो पर जानकारी प्राप्त की। 

सूरजकुंड बालगृह पर मा0 जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने बच्चो से वार्ता करते हुये उनसे खान-पान, पढाई, दवाई आदि विषयो पर जानकारी प्राप्त की। उन्होने शिशु सदन को देखा व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

मा0 जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) में बच्चो को दी जा रही सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने बच्चो से वार्ता करते हुये उनसे खान-पान, पढाई आदि विषयो पर जानकारी प्राप्त की। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत नारी निकेतन में मा0 जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा महिलाओ व बच्चियो को जागरूक किया गया और अभियान की जानकारी दी गई। 

 इस अवसर पर जेल अधीक्षक जिला कारागार वीरेश राज शर्मा, सीएमओ डा0 अशोक कटारिया, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, लो0नि0वि0 सतेन्द्र सिंह, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह तथा नारी निकेतन का स्टॉफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here