Breaking

Your Ads Here

Friday, August 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर STF के 7 जांबाजों को वीरता पदक, मेरठ यूनिट के 5 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित



नित्य संदेश ब्यूरो
लखनऊ / मेरठ: स्वतंत्रता दिवस-2026 पर भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के 7 पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों को वीरता पदक (Medal for Gallantry) से सम्मानित किया है। एसटीएफ मुख्यालय, लखनऊ द्वारा प्रेस नोट जारी किया गया है। सम्मानित होने वालों में एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ के 5 और नोएडा यूनिट के 2 जवान शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था / एसटीएफ ने सभी को बधाई दी है।

1. थाना भोजपुर, मुरादाबाद मुठभेड़ - 10.11.2025
01 करोड़ की रंगदारी और फायरिंग के मामले में वांछित 01 लाख के इनामी आसिफ उर्फ टिड्डा और 50 हजार के इनामी दीनू को मुठभेड़ में मार गिराया था। दोनों पर हत्या, लूट, रंगदारी के 66 और 23 मुकदमे दर्ज थे।
• बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ - GM (दूसरी बार) • दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल, एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ - GM • संजय सिंह, हेड कांस्टेबल, एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ - GM 

2. थाना जानी, मेरठ मुठभेड़ - 04.05.2023
66 मुकदमों में लिप्त कुख्यात गैंगस्टर अनिल नागर उर्फ अनिल दुजाना पुत्र चतर सिंह निवासी दुजाना, बादलपुर को मार गिराने में सफलता।
• स्व. सुनील कुमार, इंस्पेक्टर, एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ - GM (मरणोपरांत) • दीपक, हेड कांस्टेबल, एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ - GM 

3. थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर मुठभेड़ - 01.01.2023
34 मुकदमों में वांछित 01 लाख के इनामी कपिल पुत्र कृपाल सिंह निवासी बसी, थाना खेड़ा, बागपत को मुठभेड़ में ढेर किया था।
• अक्षय परवीर कुमार त्यागी, उप निरीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई नोएडा - 1st Bar to GM • सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल, एसटीएफ फील्ड इकाई नोएडा - 1st Bar to GM

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here