Breaking

Your Ads Here

Friday, August 7, 2026

ADG जोन भानु भास्कर ने किया इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण, सोशल मीडिया पर पैनी नजर के दिए निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। श्रावण मास कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा मेरठ रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित एकीकृत केंद्रीय कमांड कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ADG ने कांवड़ मार्गों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग व्यवस्था को परखा और CCTV / Matrix सॉफ्टवेयर के माध्यम से सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी रखने हेतु सर्व-संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और हर छोटी-बड़ी सूचना पर कंट्रोल रूम से त्वरित रिस्पॉन्स दिया जाए। इसके उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा SP ट्रैफिक मेरठ एवं अन्य पुलिस बल के साथ थाना पल्लवपुरम क्षेत्रान्तर्गत अस्थायी पुलिस / मोदीपुरम पुलिस चौकी क्षेत्र में फुट पैट्रोलिंग / भ्रमण / निरीक्षण किया गया।

पैदल गश्त के दौरान उन्होंने कांवड़ियों के लिए की गई सुरक्षा, यातायात डायवर्जन, शिविरों की व्यवस्था और स्थानीय पुलिस की तैनाती का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहकर ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार रखने और यात्रा को सुगम बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर SP ट्रैफिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here