Breaking

Your Ads Here

Monday, August 3, 2026

T-20 उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैम्पियनशिप का आगाज, प्रदेश के बच्चों को स्टेट और नेशनल में दिखाने का मिलेगा मौका

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्थानीय गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन के चेयरमैन देवेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से T-20 उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैम्पियनशिप का आगाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 18 मंडल और 75 जनपदों में से आठ टीमों का गठन किया जाएगा। इन टीमों के नाम वेस्ट यूपी, पूर्वांचल पैंथर, रुहेलखंड रॉयल्स, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाइगर, ब्रज केसरिया, संगम सुपर किंग्स और सरयू स्ट्राइकर्स होंगे। चैम्पियनशिप में आयु वर्ग 14, 17, 19 वर्ष बालक और 17-19 वर्ष बालिका वर्ग में ट्रायल लिए जाएंगे। विभिन्न टीमों का ट्रायल 18 मंडलों में किया जाएगा, जिसका ग्रैंड फाइनल 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक दिल्ली NCR में खेला जाएगा।

मेरठ मंडल के प्रभारी अतहर अली ने बताया कि मेरठ मंडल का ट्रायल गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी व ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में किया जाएगा। इसमें 14 से 19 साल के बालक व 17-19 साल की बालिकाओं की टीमों का चयन किया जाएगा। अतहर अली ने बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों की एक प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया जाएगा। आठ टीमों में से चयनित टीम को 15 अक्टूबर से इंटर स्टेट चैम्पियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा, जिसमें 8 स्टेट की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इनमें यूपी टाइटंस, पंजाब स्टैलियंस, हरियाणा, राजस्थान वारियर्स, बिहार ब्लास्टर्स, दिल्ली डोमिनेटर्स, एमपी पैंथर और उत्तराखंड वारियर्स शामिल हैं। लीग मैचों का आयोजन उत्तराखंड में किया जाएगा।

संगठनात्मक नियुक्तियां:
मेरठ मंडल - अतहर अली, मुरादाबाद मंडल - सलीम अहमद, लखनऊ - मो. सुफियान, वाराणसी मंडल - अभय तिवारी, सहारनपुर मंडल - धीरज शर्मा, बरेली मंडल - अमित चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट उत्तर प्रदेश - विवेक राघव, नेशनल कोऑर्डिनेटर - अली मेंहदी रिजवी, नेशनल क्रिकेट मेंटोर - राजशेखर मलिक, नेशनल कोऑर्डिनेटर एडिशनल डायरेक्टर - सोनिया ठाकुर, नेशनल सब्जेक्टिव मेंबर - डॉ. तृप्ति सिंह, नेशनल क्रिकेट कमेटी मेंबर - धीरज शर्मा को प्रभार दिया गया है।

टूर्नामेंट को सफल बनाने में वाइस प्रेसिडेंट डॉ. महेश कुमार व्हाइट, प्रेसिडेंट कृष्णा सिंह, जितेन्द्र कुमार, गुरुतेग बहादुर के चेयरमैन इन्द्रजीत सालवान, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. संजय जैन, राजू गर्ग नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी, जितेन्द्र कुमार नेशनल वर्किंग कमेटी मेंबर, यशपाल सिंह राणा, रजनीश कौशल, बीजेपी नेता नासिर सैफी, नेशनल वर्किंग कमेटी के मेंबर उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए www.sportsforschool.in पर संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here