Breaking

Your Ads Here

Friday, August 14, 2026

हरियाली तीज पर शिक्षिकाओं के हाथों पर खूबसूरत मेहंदी का सजाव



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कैंट स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज के पावन अवसर पर विशिष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। स्कूल परिसर पर पारंपरिक रंगों और उल्लास की छटा बिखरी हुई थी।

समारोह के दौरान छात्राओं ने शिक्षिकाओं के हाथों पर खूबसूरत मेहंदी का सजाव किया। हरी चूड़ियाँ और पारम्परिक पोशाकों में सजी शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। बच्चों के उत्साह और गीत-संगीत ने पूरे वातावरण में तीज की खुशियाँ भर दीं। सभी ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएँ दीं और हरियाली, एकता व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश साझा किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। उन्होंने बताया कि तीज जैसे पर्व बच्चों में परंपरा के प्रति सम्मान, सामाजिक मेलजोल और सौहार्द की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here