नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा तथा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के कुशल नेतृत्व में महिला अध्ययन केंद्र एवं चरक स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा आयोजित "आनंदी माँ—एक जीवन बचाओ अभियान (कैंसर मुक्त भारत यात्रा 2026-27)" के अंतर्गत आज LLRM मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज में एक दिवसीय HPV जागरूकता सेमिनार एवं रैली का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. बिंदु शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ । डॉ. वैशाली पाटिल (फार्मेसी प्राचार्य) एवं प्रो. एस. बालामणी बोस (नर्सिंग प्राचार्या) ने समन्वित तरीकेसे एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ. सोनम गुप्ता (असिस्टेंट प्रोफेसर-डीजीओ) ने सभी को सर्वाइकल कैंसर का निदान और रोकथाम के बारे में अवगत कराया। इसके रोकथाम के लिए वैक्सिनेशन का सही समय और इसके प्रति प्रचलित गलत धारानाओके बारे में अवगत कराया। सेमिनार के पश्चात सभीने स्वस्थ शरिर के लिए प्रतिज्ञा ली। फार्मेसी और नर्सिंग के छात्रोने रैली के माध्यम से जन जागरूकता का प्रयास किया।
डॉ. वैशाली पाटिल ने इस एक दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रोको ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण, HPV टीकाकरण तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक बनाना बताया। विद्यार्थी भविष्य में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में सीधे रोगियों, उनके परिवारों एवं समाज के संपर्क में रहते हैं, इसलिए उन्हें HPV टीकाकरण के महत्व, इसकी सुरक्षा, प्रभावशीलता तथा समय पर टीकाकरण के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर सहित HPV से संबंधित अन्य रोगों की रोकथाम के बारे में वैज्ञानिक एवं प्रमाण-आधारित जानकारी प्रदान करना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य था। साथ ही विद्यार्थियों को समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने, टीकाकरण संबंधी भ्रांतियों को दूर करने तथा जनसामान्य को निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रेरित करने के लिए सक्षम बनाना भी इस कार्यक्रम का महत्वपूर्ण लक्ष्य था।
इसी अभियान के अंतर्गत विशवविद्यालय में 4 अगस्त को सर्वाइकल कैंसर वैक्सिनेशन कैंप और 7 अगस्त को निशुल्क स्वास्थ परिक्षण का आयोजन किया जायेगा। डॉ मीनू तेवतिया, योगाचार्य राखी सिंह, डॉ. शिशिर, डॉ. आशीष, एवं समस्त नर्सिंग फैकेल्टी की विशिष्ट उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment