नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन ने शास्त्री नगर के शिवमंदिर हाल में रविवार को पेपर डे पर शिक्षासेतु के 101 विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदान की। एसोसिएशन के संयोजक संजय जैन ने बताया कि पेपर बैग प्रतियोगिता के 30 विजेताओं को नगद पुरस्कार, बुक्स और 71 प्रतिभागियों को चार्जेबल एलईडी, कापी, रजिस्टर व स्कूल बैग दिए गए।
एसोसिएशन के मुख्य अतिथि
के एम गोयल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षासेतु के संचालक महेश रस्तोगी ने की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर मूना व महामंत्री रूपम राजेश ने पेपर का महत्व बताया। कार्यक्रम
का संचालन हरि विश्नोई ने किया। इस अवसर पर बीबी शर्मा, केपी सिंह, संजीव खन्ना, कंचन रस्तोगी, गार्गी श्रीवास्तव, साधना रस्तोगी आदि उपस्थित रहे। सामग्री वितरण का
अगला कार्यक्रम 2 अगस्त को रोहटा ब्लॉक के गांव
डालमपुर में होगा।

No comments:
Post a Comment